Rajasthan Panchayat Chunav Big Update: राजस्थान पंचायत चुनाव मार्च में हो सकते हैं इस बार बैलेट पेपर के आधार पर होंगे

Rajasthan Panchayat Chunav Big Update: राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग मार्च 2026 में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव कराने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चुनाव तिथियों की औपचारिक घोषणा 25 फरवरी के बाद कभी भी की जा सकती है।

25 फरवरी को प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद 28 फरवरी या मार्च के शुरुआती सप्ताह में पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। तारीखों की घोषणा होते ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Rajasthan Panchayat Chunav Big Update

नई पंचायतों से बढ़ा चुनाव का दायरा

इस बार के चुनाव पहले की तुलना में कहीं बड़े स्तर पर होंगे। हाल ही में राज्य में 3,441 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है, जिससे कुल ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 14,635 हो गई है। पंचायतों के पुनर्गठन के बाद 45 हजार से ज्यादा नए वार्ड भी बनाए गए हैं।

इन बदलावों के चलते वार्ड पंचों के पदों में बड़ी वृद्धि हुई है और अब उनकी संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। चुनाव में बड़ी संख्या में नए प्रतिनिधि चुने जाएंगे, जिससे ग्रामीण राजनीति में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है।

सरपंच और वार्ड पंचों के लिए व्यापक मतदान

राज्यभर में 14,635 सरपंचों और एक लाख से अधिक वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इतने बड़े स्तर पर होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक मशीनरी भी अलर्ट मोड पर है और चुनावी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की स्थिति

हाल में 85 नई पंचायत समितियां और 8 नई जिला परिषदों का गठन हुआ है। इसके बाद प्रदेश में पंचायत समितियों की संख्या 450 और जिला परिषदों की संख्या 41 हो गई है। नई इकाइयों के चुनाव एक साथ होंगे।

हालांकि सभी जिला परिषदों में एक साथ चुनाव नहीं होंगे। 12 पुरानी जिला परिषदों का कार्यकाल अभी शेष है, इसलिए मार्च में केवल 29 जिला परिषदों में सदस्य और जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। पंचायत समितियों की बात करें तो करीब 400 समितियों में सदस्य और प्रधान पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

Rajasthan Panchayat Chunav चुनाव प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

इस बार पंच और सरपंच के चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम मशीनों से ही होंगे। इसे चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा का असर

Rajasthan Panchayat Chunav और निकाय चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2026 तक चुनाव करवाने का निर्देश दिया है। इसी समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग मार्च में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Comment